फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने कर दिया एनएच-24 जाम

Fri, 01 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन पड़े घने कोहरे ने शुक्रवार सुबह एनएच-24 को जाम कर दिया। हाईवे पर कई हादसे हुए, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। सरूरपुर के सामने हादसे में एक के बाद एक पांच वाहन टकरा गए। कोहरा अधिक होने के कारण सुबह चालकों ने होटल-ढाबों पर भारी वाहन खड़े कर दिए।
विज्ञापन


नए साल के पहले ही दिन घने कोहरे ने सड़क यातायात को पटरी से उतार दिया। नेशनल हाईवे समेत मेरठ और बुलंदशहर रोड पर आने जाने वाले चालक अपने वाहन होटल-ढाबों के किनारे खड़े करने को मजबूर हो गए। जिसके कारण जाम की भी स्थिति रही।

सिंभावली समेत सिखैड़ा, अठसैनी, वैट मोड़ और सरूरपुर के सामने हाईवे पर ट्रक, केंटर और तीन कारों में आगे-पीछे से भिड़ंत हो गई। एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार इज्जतनगर बरेली का दिलेर सिंह, उसकी पत्नी रश्मि और चालक विवेक पाल घायल हो गया।
विज्ञापन


दिलेर सिंह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती अपने बीमार साले को देखकर लौट रहा था। हाईवे पर हुईं वाहनों की भिड़ंत में ललित हिरनपुरा, जयवीर, वीर सिंह, अनिल आनंद विहार दिल्ली, राहत खां और उसका चाचा वसीम अहमद निवासी संभल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। गंभीर हालत के चलते राहत खां और अनिल को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें