फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पैदल मार्च रोकने पर पुलिस और कांग्रेसियों में नोकझोंक

विज्ञापन
मेरठ तिराहे पर हंगामे के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता को गला पकड़कर धक्का देते पुलिसकर्मी। स्रोत:
विज्ञापन
हापुड़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने मेरठ तिराहा स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा से पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने मार्च को रोक दिया, इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से काफी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने करीब 50 से 60 कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने किया। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के पैदल मार्च रोकने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए हैं। हालिया रिपोर्टों में भी एसआईआर के तहत 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 13 करोड़ से अधिक नाम ड्राफ्ट रोल से हटाए जाने व चुनाव आयोग के दो आयुक्तों द्वारा विभिन्न प्रक्रियात्मक मुद्दों पर आपत्ति दर्ज कराने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर भी स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, रजनीश त्यागी, डॉ. शोएब, रश्मि चौधरी, मानवी सिंह, रामप्रसाद जाटव, नरेश भाटी, इकबाल प्रधान, राज सिंह गुर्जर, गौरव गर्ग, मनीष त्यागी, दीपक मोघे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिविल ड्रेस में धक्कामुक्की का आरोप

पैदल मार्च के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों ने अभद्रता और धक्कामुक्की की। इसका पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व पदाधिकारी नरेश भाटी ने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें