फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से गिरी मकान की दीवार, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
गांव बंगौली में बारिश से गिरी मकान की दीवार। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गांव बंगौली में सोमवार शाम मजदूर नेत्रपाल के मकान की दीवार ढह गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से पशु और ग्रामीण बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने शासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बंगौली निवासी नेत्रपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने दुधारू पशु भी पाले हुए हैं। पशुओं के लिए उन्होंने घर के एक हिस्से में टीन शेड लगाया था। सोमवार शाम वह पशुओं का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान बारिश के पानी से कमजोर दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। दीवार गिरते देखकर वह दूध निकालना छोड़कर बाहर की तरफ भागे। नेत्रपाल ने बताया कि दीवार का मलबा घर से बाहर की तरफ गिरा। यदि ईंटें अंदर गिरतीं तो वह और उनके पशु घायल हो सकते थे।
बारिश से दीवार गिरने की सूचना पर हलका लेखपाल अमित कश्यप गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित और उनके परिवार से बात कर मामले की जानकारी ली। तहसीलदार हेमंत चौधरी ने बताया कि लेखपाल को घटनास्थल पर भेजकर जांच कराई गई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Next
AU ऐप में पढ़ें