पिलखुवा। क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर पड़ोसी युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव निवासी युवती बुधवार की दोपहर परिजनों के साथ थाने पहुंची। युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसी युवक ने किसी काम के बहाने उसे बुलाया, और बहका फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो बना लिया। आरोपी अब दोबारा से संबंध बनाना चाहता है। जब उसने विरोध किया तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, अगर युवती ने तहरीर दी है, तो साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।