फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 50 मीटर दौड़ में अहद और इशा रहे सबसे आगे

विज्ञापन
माउंट कोलंबस स्कूल में फ्राग रेस में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को किंडरगार्डन के छात्रों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य उमंग यादव ने किया। धर्मेंद्र यादव ने बताया कि नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्रों के लिए 50 मीटर दौड़, नर्सरी के लिए टॉफी रेस, एलकेजी के लिए कोन रेस और यूकेजी के लिए फ्राग रेस का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नर्सरी की 50 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में इशा और बालक वर्ग में अहद सबसे तेज दौड़े। नर्सरी की टॉफी रेस के बालिका वर्ग में जाकिरा ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में एक बार फिर अहद ने बाजी मारी।
एलकेजी की 50 मीटर दौड़ में आहिल और रिजा अपने-अपने वर्ग में आगे रहे। इसके अलावा कोन रेस में अहिल प्रथम, शिवा द्वितीय रहे। बालिकाओं में रिजा पहले और अरूबा दूसरे स्थान पर रहीं। यूकेजी की दौड़ में मौलिक को पहला, लक्ष्य को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में इब्रा प्रथम, मिष्ठी द्वितीय रहीं। फ्राग रेस में अरहान चौधरी, अरिबा को पहला स्थान मिला। इस दौरान सीपी यादव, जया राणा, रेशमा परवीन, सगुन, ऋषु, प्रिया कटारिया, रेखा सिवाल, पुष्पा रावत, आफताब खान, सचिन शर्मा, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें