हापुड़। सर्दी और कोहरे के मौसम में जहां रेल यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं दिसंबर से फरवरी के बीच लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल और कामाख्या-आनंद विहार के बीच संचालित ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से परेशानी बढ़ेगी। कई ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है।
सर्दी का सीजन शुरू होने से पहले रेलवे प्रत्येक वर्ष संभावित कोहरे को देखते हुए दिसंबर के पहले सप्ताह से फरवरी अंत और मार्च के पहले सप्ताह तक अनेक ट्रेनों का संचालन निरस्त कर देता है। इस बार दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से फरवरी माह के अंत तक रेलवे ने लालकुआं से आनंद विहार टर्मिनल और कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित होने वाली ट्रेन को निरस्त कर दिया है।
वहीं अवध असम और काशी विश्वनाथ की फेरे भी कम होंगे। 15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस आठ, 15, 22, 29 दिसंबर, पांच, 12, 19, 26 जनवरी, दो, दो, नौ, 16, 23 फरवरी और दो मार्च को नहीं चलेगी। 15909 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस पांच, 12, 19, 26 दिसंबर, दो, नौ, 16, 23, 30 जनवरी, छह, 13, 20 व 27 फरवरी को निरस्त रहेगी।
वहीं, 15127 बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, एक, पांच, आठ, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, दो, पांच, नौ व 12 फरवरी को निरस्त रहेगी। 15128 नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 16, 19, 23, 26, 30 दिसंबर, दो, छह, नौ, 13, 16, 20, 23, 27, 30 जनवरी, तीन, छह, 10 व 13 फरवरी को निरस्त रहेगी।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कोहरे के दौरान सुरक्षा और संरक्षा कारणों से ट्रेनों को रद्द किया जाता है। कोहरे के दौरान निरस्त रहने वाली ट्रेनों में टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है।
दो जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त
15059 लाल कुआं से आनंद विहार टर्मिनल 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक
15058 आनंद विहार टर्मिनल से लालकुआं 16 दिसंबर से 10 फरवरी तक
15621 कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
15622 आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या चार दिसंबर से 26 फरवरी तक