फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: व्यापारियों और किसानों के बीच हुआ समझौता

Fri, 27 Oct 2023 09:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गत दिनों गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में भाकियू कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के बीच हुए विवाद के मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य व व्यापारियों के मध्य चल रहे विवाद के समाधान को लेकर कचहरी रोड जिला कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारी एसपी कर्दम ने बताया कि इस प्रकरण को खत्म करने में व्यापारियों ने आगे बढ़ते हुए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सहमति पर मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिया। व्यापारियों की पहल का स्वागत व सम्मान रखते हुए भाकियू के शीर्ष नेतृत्व से मिले निर्देश का पालन किया गया है।प्रशासन की ओर एडीएम संदीप कुमार, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, एसडीएम सदर सुनीता सिंह, सीओ स्तुति सिंह, मौजूद रहे। इस दौरान युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा, मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान युवा विंग मंडल अध्यक्ष जीते चौहान, पश्चिम प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष बबली त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह जरोठी, बाबूराम तोमर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रधान गढ़ी, सतीश चौधरी गढ़ी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें