फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: अज्ञात कार की टक्कर लगने के बाद ऑटो आगे जा रही स्कूटी से टकराया, दो पहिया सवार की मौत

Mon, 08 Jun 2026 10:01 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)

सार

अज्ञात कार की टक्कर से ऑटो स्कूटी से टकरा गया। हादसे में स्कूटी सवार संदीप उर्फ सोनू गोयल की मौत हो गई। ऑटो सवार हरिराम गंभीर घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना हाईवे स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने अज्ञात कार की टक्कर लगने के बाद ऑटो आगे जा रही स्कूटी से टकरा गया। हादसे में स्कूटी सवार संदीप उर्फ सोनू गोयल (36) निवासी गांव बक्सर सिंभावली की मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी संदीप उर्फ सोनू सोमवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहे थे। पुराना हाईवे स्थित केंद्रीय विद्यायल के सामने एक अज्ञात कार ने आगे जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो आगे जा रही स्कूटी से जा टकराया। हादसे में स्कूटी चालक संदीप व ऑटो में सवार हरिराम निवासी गांव दौलतपुर धौलाना गंभीर रूप से घायल हो गए और स्कूटी व ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने संदीप को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई। पुलिस क्षतिग्रस्त स्कूटी व ऑटो को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें