अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को धौलाना सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। वहां व्याप्त गंदगी को देख वह भड़क उठे।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थित मिला, उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, आशाओं के लांबित वेतन का भुगतान तीन दिन के अंदर कराने के निर्देश दिए हैं।
एसीएमओ डॉ. वेद प्रकाश व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी परिसर में काफी गंदगी मिली। इस पर सफाई कर्मियों को बुलाया गया, लेकिन वह अनुपस्थित रहा,
पंजीका में भी अवकाश संबंधी को कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला। सफाई कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी से संबंधित आशाओं को वेतन नहीं मिल सका है,
आशाओं ने भी इसकी शिकायत कई बार उनसे की थी। मामले की गंभीरता पर अधीक्षक को तीन दिन के अंदर आशाओं को भुगतान कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।