बुलदंशहर में तैनात डिप्टी सीएमओ एनपी शिशौदिया के पिता की शु्क्रवार रात बुखार से मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मूलरूप से पिलखुवा क्षेत्र के शाहपुर फगौता के रहने वाले एनपी शिशौदिया बुलंदशहर में डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं।
कई दिन से उनके पिता करण सिंह (80) बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बुलंदशहर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे।
करण सिंह के तीन पुत्र हैं। इनमें सबसे बड़ेे बुलंदशहर में डिप्टी सीएमओ एनपी सिसौदिया, दूसरे वेदप्रकाश इंजीनियर और तीसरे जयप्रकाश नोएडा में एडवोकेट हैं।
सीएमओ हापुड़ डॉ एके सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सपनावत में आज स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया था। जल्द गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर दवाएं बांटी जाएगी।