एसएसवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में आम आदमी पार्टी एबीवीपी के पैनल का समर्थन करेगी। पार्टी के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन चौहान ने एबीवीपी के पूरे पैनल को जोरशोर से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है।
उधर, आम आदमी पार्टी का एबीवीपी को समर्थन मिलते ही सपा छात्रसभा के खेमे में खलबली मच गई है। चंद्रमोहन चौहान ने बताया कि एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ से एबीवीपी के पैनल से अध्यक्ष पद पर पतंजलि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह राणा, महामंत्री पद पर मुजीबुर्रहमान, संयुक्त सचिव पर अदिति त्यागी और कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ पुरी चुनाव लड़ रहे हैं।
पार्टी छात्रसंघ के चुनाव में उक्त पैनल को पूरा समर्थन करेगी। इस मौके पर अजीत सिंह भाटी, सुबोध त्यागी, राजेश चौधरी, इमरान खान, मौलाना शाजिद, राजीव शर्मा, ऋषि पाल सैनी एडवोकेट, मनोज भारद्वाज, अमित बंसल और प्रदीप सिसौदिया शामिल रहे।