फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन चल रही अल्ट्रा साउंड मशीन की सील

Sun, 22 Nov 2015 04:02 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को नगर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। टीम ने
विज्ञापन

बुलंदशहर रोड स्थित एक हास्पिटल में लगी मशीन को सील कर दिया। दो अन्य अस्पतालों में लगी मशीनों में कुछ खामियां मिली हैं, उनके संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

जिले के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बच्चों के लिंग की जांच चोरी छिपे की जा रही है। शनिवार को नयाब तहसीलदार, डिप्टी सीएमओ डा. राकेश अनुरागी  के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नगर के बुलंदशहर रोड स्थित त्यागी हॉस्पिटल में लगी मशीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन का न तो रजिस्ट्रेशन था और न ही इसे चलाने के लिए अस्पताल में रेडियो लॉजिस्ट तैनात था। चिकित्सकों ने उस मशीन को सील कर दिया। संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फ्रीगंज रोड स्थित दो अन्य अस्पतालों में लगी मशीनों का निरीक्षण किया।

इन मशीनों में भी कुछ खामियां मिली। डिप्टी सीएमओ ने इन मशीनों के संचालकों को जल्द नोटिस भेजने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें