फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Tue, 02 Feb 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमूला की आत्महत्या को राजनीति का अखाड़ा बनाने के विरोध में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसएसवी पीजी कालेज के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र के दलित न होते हुए भी कांग्रेस उसे दलित बताकर जनता को गुमराह कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक प्रशांत गौड़ ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाला छात्र रोहित वेमूला दलित नहीं था।

लेकिन कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दल छात्र को दलित बताकर राजनैतिक रोटियां सेकने में लगी हैं। उनका कहना है कि छात्र रोहित वेमूला के परिजनों के प्रति उनकी संवेदना है, वह भी चाहते हैं कि छात्र के परिजनों को आर्थिक मद्द मिले और मामले की निष्पक्ष जांच हो।

उन्होंने कहा कि अब से पूर्व भी देश के विश्वविद्यालयों में 9 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, तब कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी कोई कदम नहीं उठाया। पुतला फूंकने वालों में तुषार त्यागी, ख्याति गुर्जर, पतंजलि त्रिपाठी, विकाश शर्मा, सचिन, कर्ण, हसीब, मुजम्मिल आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें