फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार से कुचलकर बच्ची की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगानगरी में दो दिन पहले कार से कुचल कर बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी चालक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जनपद संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव बबराला निवासी गंगाराम ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह वर्तमान में अपनी पत्नी पुष्पा के साथ गंगानगरी में पाल धर्मशाला के निकट झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। गंगाराम का कहना है कि 20 जनवरी को पुष्पा उनकी दो साल की बेटी लाडो को लेकर फव्वारा चौक के पास गई थी। जहां उनकी बेटी सड़क किनारे खेल रही थी।
इसी दौरान घाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बेटी को टक्कर मार दी। कार के पहिए के नीचे आकर उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए गढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां बेटी की मृत्यु हो गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद चालक कार समेत भाग निकला। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें