फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोर्ट में तारीख कर लौट रहे व्यक्ति को पत्नी व ससुर ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी के बाहर कोर्ट में तारीख कर घर लौट रहे व्यक्ति को उसकी पत्नी और ससुर ने जमकर पीट दिया। पत्नी के प्रेमी ने व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पत्नी, ससुर व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला भीमनगर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी शादी 16 अप्रैल 2014 गाजियाबाद जिले के एक गांव निवासी महिला के साथ हुई थी, अब उनके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी आए दिन घर से लापता रहती थी और पूछने पर उसके साथ झगड़ा करती थी। नौ मार्च 2020 को वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी।
उसने इसकी शिकायत पिलखुवा थाने में की थी। पुलिस ने बरामद कर समझा कर उसकी पत्नी को साथ भेज दिया था। दो दिन बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। मायके वालों ने ढाई लाख रुपये देकर उसकी पुत्री से फैसला करने की भी उसे धमकी दी थी। ऐसा न करने पर उसे व उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की बात भी मायके वालों ने उससे कही थी। इसके बाद पत्नी व उसके प्रेमी ने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसका मुकदमा उसने पिलखुवा थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

22 अप्रैल को वह कोर्ट में तारीख लगाकर घर लौट रहा था। कचहरी के बाहर उसकी पत्नी लक्ष्मी ने उसकी पीठ पर ईंट मारी और प्रेमी नितेश यादव ने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया था। साथ ससुर प्रेम सिंह ने उस पर फैसला करने का दबाव भी बनाया था।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर लक्ष्मी, नितेश यादव व प्रेम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें