फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव सैना निवासी 28 वर्षीय तरुण सिरोही की दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी तरुण सिरोही दिल्ली में नौकरी करते थे। उनकी करीब छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। बताया गया है कि रोजमर्रा की तरह वह शनिवार को गांव लौटने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रहे थे। जहां अचानक ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। झटका लगने पर तरुण का पैर फिसल गया और वह गिर गए। ट्रेन से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनका शव घर आया तो पत्नी समेत अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें