फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को प्रमुख सचिव आबकारी बता इंस्पेक्टर को ठगने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । खुद को प्रमुख सचिव आबकारी बताकर एक शख्स ने आबकारी इंस्पेक्टर से 11 हजार रुपये ठगने की कोशिश की। उसने फोन पर इंस्पेक्टर से कहा कि 11 हजार रुपये युवती को दे दो। इंस्पेक्टर ने रुपये भेज भी दिए लेकिन तब तक फोनकर्ता के फर्जी होने का पता चल गया। मामला प्रमुख सचिव आबकारी के संज्ञान में आने पर इंस्पेक्टर ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर हरिओम सिंह के अनुसार 14 अक्तूबर को डीएम कैंप कार्यालय में एक फोन आया। फोनकर्ता ने खूद को प्रमुख सचिव आबकारी बताया और हरिओम सिंह से बात कराने को कहा। इंस्पेक्टर हरिओम नहीं थे इसलिए आरोपी ने मोबाइल नंबर छोड़ दिया। फोन की सूचना जिला आबकारी अधिकारी से सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर ने उस नंबर पर काल की तो आरोपी शख्स ने कहा कि एक युवती का एडमिशन जिले के मेडिकल कालेज में होना है इसके लिए 11 हजार रुपये की जरूरत है। तत्काल पैसे लेकर युवती के पास चले जाओ। फिर फोन कट गया। इंस्पेक्टर ने एक सिपाही को रुपये देकर भेज दिए लेकिन उन्हें शक हुआ तो इंस्पेक्टर ने मेरठ में संयुक्त आबकारी आयुक्त से फोन पर बात कर मामला बताया। वहां से इंस्पेक्टर ने प्रमुख सचिव का नंबर लेकर बात की। बातचीत से फर्जीवाड़े का का पता चल गया। हरिओम ने तत्काल सिपाही को फोन कर वापस बुला लिया। प्रमुख सचिव आबकारी मामला दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर ने कोतवाली में अज्ञात फोन कर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें