फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनी जिला स्तरीय खेल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज में तृतीय जनपदीय बालक-बालिका क्रीडा समारोह का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। पहले दिन कई प्रतियोगिताओं में जिले के इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मेरठ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र देव, पूर्व प्राचार्य एसएसवी पीजी कालेज डा.हरिओम गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, पीतल की मौरी गागरी पर नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज के छात्रों ने श्री कृष्ण-सुदामा चरित्र का मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज की छात्राओं ने रुकमणि सत्यभामा के नाटक का मंचन किया। श्री शांतिस्वरूप कृषि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.सुबोध गुप्ता ने आभार प्रकट किया। संचालन अजय मित्तल ने किया। राजेश यादव, डा.केपी सिंह, डा.उपकार दत्त शर्मा, डा.सुशांत शर्मा, रामवीर सिंह पुण्डीर, एसके तिवारी, डा.केसी गुप्ता, पारूल त्यागी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें