फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची फसल कटवाने पर महिलाएं भड़कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मेले की तैयारी के मद्देनजर निजी भूमि में लहलहा रहीं फसलों को जबरन कटवाए जाने पर किसान भड़क गए। महिलाओं ने जिला पंचायत और शुगर मिल कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने फसल की कटाई रुकवा दी, हालांकि परंतु पुलिस के कड़े रुख के चलते उनकी नहीं चल पाई।
विज्ञापन

बता दें कि गढ़ खादर के कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी में मेला स्थल पर खड़ी फसलें बड़ी बाधा बन रहीं हैं। बुधवार को मीटिंग में डीएम ने फसलों के कटान में तेजी लाने को कहा था। इस पर जिला पंचायत विभाग, गन्ना विकास समिति और सिंभावली शुगर मिल के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को मेला स्थल और उससे जुड़े संपर्क मार्गों पर फसलों की कटाई कराई। सूचना मिलते ही कई किसान मौके पर पहुंच गए। अधपकी फसलों की कटाई होते देखकर महिलाएं भड़क उठीं। उन्होंने हंगामा कर फसलों कटाई बंद करा दी। एसआई सतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। महिलाओं का कहना था कि जब जिला पंचायत मेले के दौरान विभिन्न टैक्स वसूलती है, तो फिर पीड़ित किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा भी दिलाया जाए। पुलिस-प्रशासन के कर्मचारियों ने किसी तरह महिलाओं शांत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें