फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर । कंटेनर चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव जंगल स्थित बाग में आम के पेड़ पर उसी के पैंट के फंदे में लटका मिला है। गढ़ के गांव लोदीपुर छपका निवासी भोलेराम गुर्जर का बेटा सोनू (25) कंटेनर पर ड्राइविंग करता था। उसका शव बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे बाग में आम के पेड़ पर उसी की पैंट के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई न करने का दावा करने पर पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम के ही उन्हें सौंप दिया। एसआई केआर उपाध्याय का कहना है कि प्राथमिक जांच गृहकलह में आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें