फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और बाग मालिक पर केस दर्ज, 10 हजार वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। अनुमति लिए बिना पेड़ काटने वाले ठेकेदार और बाग स्वामी के विरुद्ध वन विभाग ने केस दर्ज कर10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। विभागीय अधिकारियों ने चोरी से काटे गए सरकारी पेड़ों की लकड़ी बरामद कर पांच लोगों को बंदी बनाया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र में आम के हरे भरे पेड़ों के कटान की खबर प्रकाशित होते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। जिला वन्य अधिकारी के निर्देश पर गढ़ के स्थानीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। रेंजर एसपी सिंह ने बताया कि नानई निवासी बाग स्वामी और पलवाड़ा निवासी लकड़ी ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्ज कर 10 हजार का जुर्माना वसूल किया गया है। रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सिंभावली क्षेत्र में छापा मारकर चोरी से काटी गई सरकारी लकड़ी के साथ पांच लोगों सिंभावली क्षेत्रांतर्गत गांव खागोई निवासी इमरान, आरिफ, शकील, नसरुद्दीन और अलीमुद्दीन को बंदी बनाया है। ये नहर किनारे स्थित सरकारी लकड़ी चोरी से काटकर उसे सिंभावली स्थित एक आरामशीन पर बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि लकड़ी से भरी टाटा 407 को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर 60 हजार आंशिक जुर्माना वसूला गया। शेष जुर्माने के लिए अल्टीमेटम दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें