फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अनबन, युवक ने फांसी लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला आर्य नगर में एक किरायेदार युवक ने पत्नी से अनबन के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आर्य नगर निवासी गोपाल सैनी के मकान में पिछले कुछ दिनों से राजू शर्मा किराए पर रह रहा था। बताया गया है कि राजू का मंगलवार शाम अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद राजू की पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने पर राजू ने जमकर शराब पी और अपने आप को कमरे में बंद कर चुनरी को पंखे से लटका कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

बताया गया है कि रात्रि करीब 8:30 बजे गोपाल सैनी ने कमरे में झांक कर देखा तो राजू का शव पंखे पर झूल रहा था। गोपाल सैनी ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को एकत्र कर लिया। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे के दरवाजे को तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव के पास से मिले दो मोबाइल फोन से पुलिस उसके परिचितों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। बुधवार की सुबह को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि राजू के शव पास से मिले दो मोबाइल फोन में नंबरों पर सूचना दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है राजू की पत्नी बंगाल की है जबकि राजू मीनाक्षी रोड हापुड़ का रहने वाला था।
विज्ञापन


पति से कहासुनी के बाद महिला ने जहर खाया
गढ़मुक्तेश्वर। पति से हुई कहासुनी से गुस्साई विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की। सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर में दिवाली के मौके पर एक व्यक्ति आतिशबाजी छोड़ रहे दोनों बच्चों को डाट रहा था। शोर सुनकर आई पत्नी विरोध करने लगी। इस पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद विवाहिता ने अनाज में रखने वाली गोली खा ली। उल्टी लगने पर परिजनों को मामले की जानकारी हो पाई। उन्होंने विवाहिता को गंभीर हालत में सिंभावली के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। चिकित्सक का कहना है कि विवाहिता की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें