फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर झपटे बंदर 6 वर्षीय बच्ची जख्मी

Tue, 18 Apr 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बच्ची जख्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के रझैटी गांव में मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें एक बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई, जबकि कई बच्चे बाल बाल बच गए। बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रझैटी गांव में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कई बच्चे घरों के आसपास खेल रहे थे। जबकि एक बच्चा पास में खड़ा केला खा रहा था। जिसे देखते ही बंदरों का झुंड बच्चों पर झपट पड़ा।

बाकी बच्चे तो शोर मचाते हुए पास स्थित एक मकान में घुस गए, लेकिन इरशाद खां की छह वर्षीय बेटी हुमेरा पैर फिसलने से गिर पड़ी। बंदरों ने उसे काटकर जख्मी कर दिया। बच्ची का चिल्लाना सुनकर कई लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और बंदरों को खदेड़ा।
विज्ञापन


बंदरों के हमले में घायल बच्ची को लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। नाजिम हुसैन, छुट्टन सिंह, हैदरी, आफताब का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक है। लोगों में हमले के अलावा वे फसलों और बागों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

एसडीएम राकेश कुमार का कहना है कि बहुत जल्द वन विभाग, ग्राम पंचायत समेत जिला और क्षेत्र पंचायत समिति से संबंधित अफसरों की मीटिंग बुलाकर बंदरों को पकड़ने की ठोस प्लानिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें