फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में जाएंगी रोडवेज की 50 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी

Thu, 02 Feb 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को चुनाव के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 50 बसों को चुनाव में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने लंबे रूटों से बसों का हटाकर भेजने का निर्णय लिया। हालांकि मुख्य मार्गों पर यात्रियों को कम परेशानी होगी। 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए जिले में मतदान होगा। पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों की आवश्यकता पड़ती है।

चुनाव के दौरान कोई अव्यवस्था न हो, इस उद्देश्य से निर्वाचन आयोग की ओर से हापुड़ डिपो के अफसरों को बसें उपलब्ध कराने का निर्देश मिला था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि चुनाव में 50 बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


लंबे रूटों से बसों को हटाकर चुनाव में लगाया जाएगा। लोकल मार्गों से बसों को नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि इन मार्गों पर सफर को अन्य कोई साधन नहीं है। यात्रियों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें