फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

416 छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन

Fri, 29 Jul 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट पास मेधावी छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। जिले की 416 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन का लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए पात्र छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को छात्राओं के चयन के निर्देश दिए हैं। सपा सरकार ने इंटरमीडिएट पास करने वाली मेधावी छात्राओं को इस बार भी कन्या विद्याधन देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शासन से जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्राओं की सूची देने के निर्देश मिले हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि जिले की 416 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना का लाभ देने का लक्ष्य मिला है। इसके तहत यूपी बोर्ड की 280, मदरसा बोर्ड 16, सीबीएसई की 78, आईसीएसई बोर्ड की 26 व संस्कृत बोर्ड की 16 मेधावी छात्राओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक छात्रा को 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेरिट के आधार पर छात्राओं का चयन किया जाएगा। धनराशि पात्र छात्राओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। पात्र छात्राओं का चयन कर कॉलेज प्रधानाचार्य से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें