फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों गांवों में रात भर गुल रही बिजली, लोग बेहाल

Fri, 29 Jul 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार की शाम हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से देहात क्षेत्र के दो बिजलीघर पूरी रात बंद रहे। इससे दर्जन भर से ज्यादा गांवों में रात भर बिजली गुल रही। लगभग 17 घंटे बाद दोनों बिजलीघर चालू होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


 मोदीनगर रोड स्थित बड़े बिजलीघर से जसरूप नगर और धीरखेड़ा बिजलीघर को आपूर्ति 33 केवी क्षमता की लाइन से दी जाती है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दादरी रेलवे क्रॉसिंग के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया।

इससे दोनों बिजलीघर ठप हो गए। इसके चलते इन बिजलीघरों से जुड़े कैली, पांची, कूड़ी, कबट्टा, बवनपुरा, खासपुर, धीरखेड़ा, अतराड़ा, अजराड़ा, जोगीपुरा, जसरूपनगर आदि गांवों की बत्ती गुल हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम के कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की,
विज्ञापन


लेकिन देर रात तक फाल्ट नहीं मिल सका। अंधेरा गहराने से कर्मचारियों ने रात में काम रोक दिया। भोर होते ही फाल्ट मिलने का काम फिर से शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे फाल्ट का पता चला।

बिजली विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद फाल्ट दुरुस्त कराकर सुबह 9:30 बजे गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कराई। उधर, विभाग के एसडीओ अवधेश कुमार का कहना है कि फाल्ट के कारण दोनों बिजलीघर रात भर बंद रहे।

फाल्ट ठीक कराकर गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। वहीं, ग्रामीणों में इस बात को लेकर खासी नाराजगी है कि आए दिन कहीं न कहीं फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। जर्जर लाइनों को बदलवाकर इस समस्या से अविलंब निजात दिलाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें