फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बैंच के मध्य सामंजस्य बनाकर कार्य करें: विनोद कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बार और बैंच के मध्य सामंजस्य बनाकर कार्य करें : विनोद कुमार सिंह
विज्ञापन


हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ली। इस दौरान न्यायिक अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला जज विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वादकारी हित में बार और बैंच के मध्य सामंजस्य बनाकर कार्य करें। किसी भी अधिवक्ता को भी कोई भी परेशानी हो तो उनसे साझा करें और लोक हित में कार्य करें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मपाल तोमर ने कहा कि सभी के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई व युवा अधिवक्ताओं को सम्मान दिलाया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष पद पर धर्मपाल तोमर, सचिव पद पर संदीप त्यागी सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बार काउंसिल के सदस्य शिव किशोर गौड़, मेरठ बार के अध्यक्ष मांगेराम, धौलाना बार के अध्यक्ष मनोज तोमर, गढ़ बार अध्यक्ष अमर पाल, हापुड़ बार पूर्व अध्यक्ष संजय कंसल, पूर्व सचिव जितेंद्र सिंह, सतपाल तोमर, प्रमोद चौधरी, भोपाल सिंह शिशौदिया, सुशील शर्मा, देवेंद्र शर्मा, विशाल अग्रवाल, अक्षय, विवेक गर्ग, गजेंद्र चौहान, पुरुषोत्तम वर्मा, दिनेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, अभिषेक सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें