फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को चपेट में लिया, दंपति घायल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार ने बाइक को चपेट में लिया, दंपति घायल

गढ़मुक्तेश्वर। हाइवे की गलत साइड में जा रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें दंपति के घायल होने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए अवैध रूप से बंद अधिकृत कट को खुलवाने की मांग की।
नेशनल हाइवे पर गांव बदरखा के सामने रविवार दोपहर एक कार गलत साइड से जा रही थी, जिसने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में जमीर खां और उनकी पत्नी सलमा निवासी गांव पचपेड़ा जनपद मेरठ घायल हो गई। गांव से लौटने के दौरान रिश्तेदार दंपति के हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर आ गए, जिन्होंने हंगामा करते हुए स्थानीय प्रशासन पर राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। हसरत, नदीम, ताहिर, विनोद, सुरेंद्र, महेंद्र का कहना है कि गांव बदरखा के सामने नेशनल हाइवे के अधिकृत कट को करीब 6 माह से पुलिस प्रशासन ने बंद कराया हुआ है, जिससे गांव से गढ़ आने-जाने के दौरान ग्रामीणों को दोनों तरफ से करीब एक किलोमीटर का सफर गलत साइड से होकर करना पड़ता है। जावेद, वसीम, अख्तर का कहना है कि अगर स्थानीय पुलिस प्रशासन और एनएचएआई ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अधिकृत कट को जल्द नहीं खुलवाया तो फिर विरोध में आंदोलन करना मजबूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

एनएचएआई पीडी वीके बंसल का कहना है कि गांव बदरखा के सामने नेशनल हाइवे का अधिकृत कट बंद होने के संबंध में जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइक में ट्रक की साइड लगी, पीछे से कार भिड़ी

गढ़मुक्तेश्वर। बाइक में ट्रक की साइड लगने पर पीछे से आ रही कार भी ट्रक में भिड़ गई। हादसे में दंपति समेत पांच घायल हो गए, जिनमें एक को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना का कालीचरण अपनी पत्नी ज्योति के साथ रविवार दोपहर को बागपत से रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई के पास सामने से तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक की साइड कालीचरण की बाइक में लग गई। इस दौरान पीछे से जा रही एक कार भी ट्रक में भिड़ गई। इस हादसे में कालीचरण, उसकी पत्नी ज्योति समेत कार में सवार बबलू, राजीव और चालक संजय घायल हो गया। राहगीरों समेत मौके पर आए ग्रामीणों ने घायलों को गढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने राजीव को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें