फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

230 हज यात्रियों का आया मदीना से बुलावा

Sat, 26 Mar 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हज यात्रा
विज्ञापन
जिले के 230 हज यात्रियों को इस बार हज पर जाने के लिए मदीना जाने का बुलावा आया है। राज्य हज कमेटी ने चयन सूची जारी कर दी है। हज यात्रियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों में जीवन में एक बार हज यात्रा करना सपना होता है, लेकिन यह मौका हर किसी को आसानी से नहीं मिलता। कई बार तो चार साल तक इंतजार करना पड़ता है। जबकि कई का पहली बार आवेदन करने पर ही नंबर आ जाता है।

इस वर्ष हज यात्रा के लिए 14 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक आवेदन किए गए थे। जिले से करीब 429 लोगों ने आवेदन किया था। राज्य हज कमेटी ने हज यात्रियों की सूची जारी की है। जिसमें 230 हज यात्रियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इसमें से 26 हज यात्री 70 वर्ष से अधिक के हैं। हज खादिम हाजी जाहिद अली बब्बू ने बताया कि इस बार हज यात्रियों को 2150 रियाल दिए जाएंगे, जो करीब 40 हजार रुपये के होंगे। पिछले साल 1500 रियाल दिए गए थे, जो करीब 27000 रुपये थे।

धनराशि बढ़ने से हाजियों को काफी राहत मिलेगी। कुर्बानी के लिए करीब आठ से 10 हजार लिए गए थे, लेकिन इस बार हज यात्री अपनी मनमर्जी से कुर्बानी करेगा।

हज यात्रा के लिए चयनित किए गए लोगों को अप्रैल तक बतौर पहली किस्त 81 हजार रुपये हज कमेटी के पास जमा करने होंगे। इसके बाद सितंबर से हज यात्रा पर जाने से पूर्व शेष धनराशि दूसरी किस्त में देनी होगी। धनराशि स्टेट बैंक और सैन्ट्रल बैंक में ही जमा होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें