फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली चीनी मिल्स प्रबंधन कोर्ट जा सकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बैंक से किसानों के नाम पर कर्ज का मामला :
विज्ञापन


हापुड़। ईडी द्वारा सिंभावली चीनी मिल समूह की संपत्ति जब्त किये जाने की खबरों पर मिल प्रबंधन ने इस तरह की कोई जानकारी होने से फिलहाल इंकार किया है। हालांकि प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई के बारे में सूचना मिलने पर मिल प्रबंधन अदालत की शरण में जाएगा, क्योंकि इस ग्रुप की तीन चीनी मिल हर साल रिकार्ड गन्ने की पेराई कर किसानों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

सिंभावली चीनी मिल समूह के सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) दिनेश शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ईडी एक बैंक से मिल द्वारा लिये गये ऋण को लेकर दर्ज मामले की जांच कर रही है। हालांकि मिल प्रबंधन लगातार यही कहता रहा है जितना भी ऋण लिया गया है, उसका ब्याज सहित जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बावजूद बैंक ने शिकायत कर मिल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करा दी है। एजीएम शर्मा ने स्पष्ट किया कि मंगलवार की शाम तक सिंभावली चीनी मिल प्रबंधन के पास सिंभावली या दिल्ली कार्यालय में ईडी की कार्रवाई को लेकर कोई सूचना नहीं थी। हालांकि टीवी चैनल पर समाचार जरूर आया था। उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्रवाई के बारे में विधिवत सूचना मिलेगी, तब मिल प्रबंधन अदालत में जाएगा। कहा कि मिल प्रबंधन की प्राथमिकता हापुड़ जिले के गन्ना किसानों का बकाया 485 करोड़ रुपये का यथाशीघ्र भुगतान कराना है, जिसके लिए मिल प्रबंधन प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें