फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के मद्देजनर प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन ने गंगानगरी में अतिक्रमण हटवाया
--मेले के मद्देनजर मेरठ रोड और मीरा रेती में जेसीबी से अवैध कब्जे हटवाए
फोटो 20
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर प्रशासन और पालिका ने मेरठ रोड और मीरा रेती क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर स्थानीय प्रशासन और पालिका ने मेरठ रोड, आंबेडकर चौराहे समेत मुख्य रास्तों पर खड़े ठेला-पटरी वालों समेत दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। जिसके बाद दो दिन पहले एसडीएम ज्योति राय के नेतृत्व में प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने की कवायद भी शुरू की, लेकिन व्यापारियों ने दो दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए मांगा। शुक्रवार को नियत अवधि बीतने के बाद एसडीएम ज्योति राय, पालिका ईओ राममूर्ति त्रिपाठी, जेई प्रीति बंसल के नेतृत्व में प्रशासन ने मेरठ रोड समेत मीरा रेती क्षेत्र में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन की कार्रवाई से सड़क और नालों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और ठेला-पटरी वालों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि ब्रजघाट में शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें