फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 13 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 26 Apr 2024 11:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने एसपी के आदेश पर 13 शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ये आरोपी पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराध में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने रामपुर रोड स्थित मोहल्ला करीमपुरा के सलीम उर्फ शान, मोहम्मद शहजाद, अमन उर्फ नफीस, वसीम उर्फ खली, सफीक, नदीम, मोहम्मद मोनिस, रिजवान, अनस व मोहल्ला अलीनगर निवासी हाजी फुरकान, उस्मान, मोहम्मद कैफ और मेरठ के जानी क्षेत्र के गांव सिवालखास निवासी कल्लू के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गिरोह का सरगना सलीम उर्फ शान है। इसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के सभी सदस्य पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी जैसे अपराध के जरिए अवैध धन का संचय करते हैं। इनके प्रति आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें