फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गोल नहीं मार सकेंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब नहीं हो सकेंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन


हापुड़। शहर में कार्यरत सफाई कर्मचारी अब ड्यूटी से गायब नहीं हो सकेंगे। नगर पालिका में अब फेस रीडिंग मशीन लगने जा रही है, दरअसल, काम करके लौटे सफाई कर्मचारियों की शिकायत थी कि हाथ गंदे होने के कारण बायोमेट्रिक मशीन में उनके अंगूठे के निशान नहीं आते थे। वहीं कुछ कर्मचारी ऐसे थे जो बिना ड्यूटी के ही उपस्थिति दर्ज कराने पहुंच जाते थे।
शहर के 31 वार्डाें में कुल मिलाकर 650 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। शहर में कार्य करने के लिए सफाई कर्मचारी दिन में दो शिफ्टों में कार्य करते हैं। जिनमें सुबह छह से दस और दोपहर बाद दो से पांच बजे की शिफ्ट में कार्य किया जाता है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य न करने की शिकायतों के बाद नगर पालिका ने पिछले वर्ष बायोमेट्रिक मशीन लगाई थी। लेकिन समस्या यह रही कि फील्ड से कार्य करके आने पर सफाई कर्मचारियों के हाथ गंदे हो जाते थे और उनकी उपस्थित दर्ज नहीं होती थी। इसी का फायदा उठाकर सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारत रहते थे। पालिका के अधिकारियों के समक्ष जब इस तरह की शिकायते आने लगीं तो उन्होंने फेस रीडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया। उम्मीद है कि फरवरी माह तक मशीन नगर पालिका में लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हाथ गंदे होने के कारण मशीन द्वारा कर्मचारियों का अंगूठा स्कैन नहीं किया जाता था। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए फेस रीडिंग मशीन की जरूरत महसूस हो रही है। जल्द ही यह मशीन लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें