फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर गांव टियाला में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद पर गांव टियाला में खूनी संघर्ष
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला में शनिवार सुबह सरकारी जमीन पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
गांव टियाला में सड़क किनारे ही माता का मंदिर है। मंदिर के निकट ही ग्राम पंचायत की जमीन खाली पड़ी है। गांव के कुछ लोग इस भूमि पर आकर बैठते हैं। शनिवार सुबह गांव निवासी अंकित व उसके परिवार के लोग इस भूमि पर पानी डाल रहे थे। तभी पड़ोसी हुकुम सिंह के परिवार ने इस भूमि पर पानी डाले जाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल गए। चुनावी माहौल में झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना में करीब चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि एक पक्ष से अंकित, विक्की, सुंदरपाल और दूसरे पक्ष से हुकुम सिंह, योगेश और संदीप के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें