फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

113 वंचित मेधावियों को मिले लैपटॉप

Wed, 28 Dec 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मेधावियों को मिले लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत बुधवार को मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज में 113 वंचित मेधावियों को सीडीओ की अध्यक्षता में लैपटॉप वितरित किए गए। 78 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


बीते दिनों लैपटॉप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के वर्ष 2014-15 और 2015-16 सत्र के 191 मेधावी छात्रों को लैपटॉप नहीं मिल सका था। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने शासन को वंचित छात्रों की सूची भेजी थी।

शासन के निर्देशानुसार बुधवार को मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज में वंचित मेधावियों के लिए लैपटॉप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 78 मेधावी स्टूडेंट नहीं पहुंच सके। 113 मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए गए।
विज्ञापन


डीआईओएस बीके शर्मा ने बताया कि जो चयनित छात्र अब भी लैपटॉप से वंचित रह गए हैं, वह उनके कार्यालय में संपर्क कर लैपटॉप प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में बीडीओ ज्योति, सुबोध कुमार गुप्ता, वीर सिंह चौहान सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें