फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठे और नमकीन व्यंजनों की खुशबू से महका शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीठे और नमकीन व्यंजनों
विज्ञापन

की खुशबू से महका शहर

हापुड़। होली के लिए घर-घर में तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। महिलाएं इन दिनों होली की प्रसिद्ध मिठाई गुजिया और नमकीन आदि तैयार करने में जुटी हैं। घरों में त्योहार की रौनक बिखर चुकी है।
घर-परिवार की महिलाएं इकट्ठी होकर होली के व्यंजन तैयार कर रही है, तो कहीं आस-पड़ोस की महिलाओं की मदद ली जा रही है। महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है और त्योहार की तैयारियों से फुर्सत पाने की जल्दी भी। यहीं वजह है कि इन दिनों पूरा दिन त्योहार की तैयारियों में ही बीत रहा है। फिलहाल घर-घर में गुजिया, नमकीन, मीठे सेब, दही बड़े, मठरी, कचरी, नमकीन, दाल मोंठ जैसे सूखी चीजें तैयार की जा रही हैं। लिक्विड व कच्चे व्यंजन तो होली के दिन ही तैयार किए जाऐंगे। कांजी का पानी बनाकर धूप में रखना शुरू कर दिया गया है, ताकि होली तक वह खट्टा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों शहर के हर गली-मोहल्ले की फिजा में इन व्यंजनों की खुशबू साफ महसूस की जा सकती है। बच्चे भी घर में नए-नए व्यंजनों की तैयारी देखकर काफी खुश हैं। बाजारों में फिलहाल इन चीजों की खरीदारी ही ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें