फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संदिग्ध हालात में पेट में चाकू लगने से युवक घायल

विज्ञापन
फोटो01एचएएमपी 19 घटना की जानकारी देती घायल की मौसी। सूत्र संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बा के इमिलिया थोक निवासी 30 वर्षीय युवक के पेट में संदिग्ध हालात में चाकू लगने से से घायल हो गया। घायल हालत में वह अपनी मौसी के घर पहुंचा। जहां से परिजनों ने एंबुलेंस से उसे पीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पचखुरा खुर्द निवासी आशा ने बताया कि उनकी बहन विमला का पुत्र मनोज बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनके घर आया था। कुछ देर बाद वह वापस चला गया। करीब तीन बजे दोबारा घर पहुंचा तो उसके पेट से खून बह रहा था। यह देखकर उसके भाई विनोद को सूचना दी गई। विनोद के पहुंचने पर घायल को शाम करीब छह बजे पीएचसी ले जाया गया।
थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा खुद को चाकू मारने की बात सामने आई है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उधर, क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं हैं। मनोज की मां विमला ने बताया कि उनका बेटा बाहर मजदूरी करता है और इन दिनों घर पर ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें