फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के फरसौलियाना निवासी छत्रपाल राजपूत परिषदीय विद्यालय से सेवानिवृत्त अध्यापक के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक ने बताया कि दो पुत्रियां व एक पुत्र था। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। इकलौते पुत्र प्रतीक (24) तीन साल से प्रयागराज में रह कर प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे थे। छत्रपाल राजपूत को गले का कैंसर है। जिनका कानपुर में इलाज चल रहा है। 12 दिन पूर्व प्रतीक पिता के इलाज के लिए प्रयागराज से घर आए। दो दिन पहले प्रतीक कानपुर से पिता का इलाज करा घर लौटे थे। पिता की बीमारी के कारण अवसाद का शिकार थे। रविवार दोपहर प्रतीक की मां ज्ञानदेवी मंदिर गईं थीं। तभी मौका पाकर प्रतीक ने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ज्ञानदेवी ने पुत्र को फांसी पर लटकते देख शोर मचाया। पड़ोसी उन्हें फंदे से उतार सीएचसी ले जा रहे थे। तभी उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें