राठ के नंदना बहपुर में नहर फटने से भरे खेत व जेसीबी से नहर सही कराते ठेकेदार
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। बहपुर गांव में नहर की पटरी कटने से करीब 40 बीघा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर जेसीबी से मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।
बहपुर के रविकरन राजपूत, प्रांजुल सिंह आदि ने बताया कि नहरों की सफाई न कराने से वह ओवरफ्लो हो रही थी। पानी का दबाव सहन न होने पर नहर फट गई। जिससे पानी खेतों में जा घुसा। सीताराम ने बताया कि उनके पूरे खेत में पानी भरा है। जिससे 18 बीघा मटर की फसल खराब हो गई। इसी प्रकार मुन्ना की सात बीघा गेहूं, इंद्रपाल की छह बीघा मटर, करन की पांच बीघा व रामस्वरूप की पांच बीघा गेहूं की फसल पानी में डूबी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। जिससे पानी का दबाव पड़ने पर नहर कटी है।