फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 25- मृतक दीपक की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
पौथिया। बिना हेलमेट पहने बृहस्पतिवार को बाइक से निजी विद्यालय जा रहे शिक्षक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों से शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा गांव निवासी दीपक (30) जालौन के कदौरा के उदनपुर गांव में एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे वह बाइक से बिना हेलमेट लगाए पास के गांव जा रहे थे। कदौरा मार्ग पर जहसद रोड पर हादसा हो गया। स्वासा खुर्द प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश तिवारी ने बताया कि दीपक की तीन बेटियां हैं। बचपन से ही उदनपुर में रहते थे। कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें