फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग की खुदाई के दौरान टीला धंसने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव में बेतवा नदी में मौरंग की खुदाई करते समय टीला धंसने से एक मजदूर युवक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हेलापुर गांव निवासी लल्लू निषाद ने बताया कि नीरज (22) रोज की तरह शुक्रवार को शंकरी पीपल के पास बेतवा नदी के किनारे मौरंग निकालने गया था। नदी किनारे मौरंग खोदकर निकालते समय टीला धंस गया जिससे वह मौरंग में दब गया। बताया कि नीरज कई घंटे तक मौरंग के मलबे में दबा रहा जब कुछ लोगों ने उसके कपड़े और चप्पल पास में पड़े देखे तब घटना की सूचना उन्हें दी। बताया कि ग्रामीणों की मदद से मौरंग के ढेर को हटाकर उसे बाहर निकाला और सदर अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि नीरज इकलौता पुत्र था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। लल्लू निषाद ने बताया कि पुत्र नीरज की शादी तय हो चुकी है और गर्मियों में शादी होनी थी। उसकी मौत से मां सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें