फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिंचाई कर रहे युवक की हालत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 26- मृतक विकास कुमार। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गोहांड/सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव में खेत की पलेवा (सिंचाई) कर रहे युवक की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इटैलिया बाजा गांव निवासी कलावती पत्नी गयाप्रसाद राजपूत ने बताया कि वह ढाई बीघा जमीन में खेती कर परिवार का भरण पोषण करतीं हैं। उनके दो बेटे वीर सिंह व विकास कुमार हैं। बताया कि बोआई के लिए मंगलवार सुबह बेटा विकास कुमार (20) खेतों की पलेवा करने गया था जहां उसकी हालत बिगड़ गई। दोपहर में जब वह बेटे के लिए खाना लेकर पहुंचीं तो उसे खेत में अचेत अवस्था में पाया। राठ सीएचसी ले जाने पर डॉ. कनिष्क माहुर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें