फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चावल की कालाबाजारी में ट्रक मालिक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। सरकारी राशन की कालाबाजारी में पूर्ति विभाग ने ट्रक मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ट्रक से 58.25 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल और 33.25 क्विंटल गेहूं बरामद हुआ था। गेहूं खरीद के दस्तावेज मिले थे लेकिन चावल से संबंधित कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक आशुतोष ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ा था। तलाशी में 95 बोरियों में 58.25 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल और 64 बोरियों में 33.25 क्विंटल गेहूं मिला। पूर्ति निरीक्षक आशुतोष ने बताया कि ट्रक स्वामी इलाही तालाब निवासी रवि कुमार ने गेहूं खरीद के दस्तावेज दिखाए लेकिन चावल के संबंध में कोई अभिलेख नहीं दे सका।
बरामद चावल सरकारी राशन में वितरित होने वाले फोर्टीफाइड अरवा चावल जैसा पाया गया। क्षेत्र में राइस मिल नहीं होने के कारण चावल के सरकारी वितरण प्रणाली से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। पूर्ति निरीक्षक के शिकायती पत्र पर पुलिस ने ट्रक स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें