फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो- 21 एचएएमपी 41 मृतक अरिमर्दन। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद पंडाल का पाइप निकालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

जरिया थानाक्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी नरसिंह राजपूत ने बताया कि सोमवार को गांव निवासी प्रदीप द्विवेदी के राठ कस्बे के उरई रोड स्थित भवन का गृह प्रवेश था। उनके छोटे भाई अरिमर्दन राजपूत (36) भी शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह कार्यक्रम के बाद पंडाल का पाइप निकाला जा रहा था। इसी दाैरान पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गया जिससे अरिमर्दन करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर उन्हें ने मृत घोषित कर दिया। मृतक खेती के साथ मजदूरी करता था। अरिमर्दन की मौत से पत्नी रोशनी, मां सुमित्रा और ढाई वर्षीय बेटी नित्या पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठने से परिवार में मातम पसरा है। जरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें