फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: युवक ने गंडासे से गर्दन काट की खुदकुशी, परिजनों ने बताई ये बात

Thu, 12 Aug 2021 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

परिजनों की सूचना पर कोतवाल उमापति मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में थाना मुस्करा के चिल्ली गांव में एक युवक ने गुरुवार सुबह अपने ही घर में गंडासे से अपनी गर्दन काट डाली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चिल्ली निवासी जगरूप ने बताया कि उनके 3 पुत्र हैं। एक पुत्र बिवांर कस्बे में अपने परिवार सहित रहकर ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन


जबकि दो पुत्र गांव में परिवार सहित अलग-अलग रहते हैं। बताया कि सबसे बड़ा पुत्र शिवकुमार अपने पत्नी व बच्चों सहित अलग रहकर खेती करता था। वह शराब का आदी था। जिसके चलते उसने अपने हिस्से की जमीन धीरे-धीरे बेच डाली थी।

बताया कि कुछ दिन पहले शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी को मारा-पीटा था। जिससे वह क्षुब्ध होकर अपने मायके चिल्ला जनपद बांदा पुत्री को लेकर चली गई थी। जबकि 9 वर्ष के बेटे चिराग को पिता के पास यहीं छोड़ गई थी। पिता जगरूप ने बताया कि गुरुवार सुबह शिवकुमार का बेटा कोचिंग पढ़ने चला गया।
विज्ञापन


जब पढ़कर घर वापस लौटा तो कमरे में पिता शिवकुमार को खून से लथपथ देखा। जिससे वह डर गया और शोर मचाते हुए बाहर भागा। शोर सुनकर वह परिजन व पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचे। तो देखा कि पास में गंडासा पड़ा था। शिवकुमार की कटी गर्दन से खून बह रहा था।

बताया कि जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर कोतवाल उमापति मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें