भरुआ सुमेरपुर। खेत से घर लौट रही युवती के साथ रास्ते में रोककर एक युवक ने छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कस्बे की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर शाम वह खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान वार्ड संख्या 16 में कस्बा निवासी धर्मेंद्र ने उसे रास्ते में रोक लिया और अश्लील टिप्पणियां करते हुए छेड़खानी की। साथ ही गाली-गलौज भी की। घर पहुंचकर युवती ने अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। इस पर बड़ी बहन उसे साथ लेकर धर्मेंद्र के घर उलाहना देने पहुंची। आरोप है कि वहां धर्मेंद्र ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दोनों बहनों से अभद्रता और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।