फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रैक्टर-ट्राली ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अरतरा-मौदहा मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से दो छात्र घायल हो गए। ग्राम अरतरा से छह छात्र सुबह करीब 5:30 बजे कोचिंग पढ़ने मौदहा आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राॅली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में छात्र प्रशांत (17), पुत्र वरदानी लाल, और विपिन (17), पुत्र संतोष घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना पर डायल 112 के हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह व कांस्टेबल प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें