फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, नशे में गिरने की आशंका

विज्ञापन
फोटो- 07 एचएएमपी 10- मृतक योगेंद्र शंकर की फाइल फोटो। स्त्रोत-परिजन
विज्ञापन
- दो दिन पहले घर से निकला था युवक, फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
विज्ञापन



फोटो- 07 एचएएमपी 10- मृतक योगेंद्र शंकर की फाइल फोटो। स्त्रोत-परिजन


राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के अटगांव गांव में बुधवार शाम घर से निकले युवक का शव शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर बनी पुलिया में भरे पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस नशे की हालत में पानी में गिरने से मौत होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

अटगांव निवासी भरत कुमार नायक ने बताया कि उनके बड़े भाई योगेंद्र शंकर (38) पुत्र लक्ष्मी नायक बुधवार शाम घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। बृहस्पतिवार सुबह से गांव और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर गांव का चरवाहा धीरेंद्र कुमार मवेशियों को गांव के बाहर खेतों की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सरगांव रोड स्थित पुलिया में भरे पानी में उसे शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पहचान करने पर शव योगेंद्र शंकर का निकला। बताया कि योगेंद्र अविवाहित थे और खेती-किसानी में परिवार का हाथ बंटाते थे। वह शराब पीने के आदी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में पानी में गिरने से उसकी मौत होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें