फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी 03- मृतक संदीप यादव की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के उपरंहका गांव में रविवार रात युवक का शव खेत में चिल्ला के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन के अनुसार युवक शराब का लती था और अवसाद में रहता था।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिसिंह यादव ने बताया कि बड़े भाई स्व. विश्वनाथ यादव के चार बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा संदीप (28) अपनी मां के साथ गांव में रहता था। वह अविवाहित था। तीन अन्य भाई गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। संदीप शराब का लती था और अवसाद में रहता था। रविवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकला था। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने परिजन को उसके खेत में पेड़ से लटके होने की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन से शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें