फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में मंगलवार रात 30 वर्षीय युवक ने कच्चे मकान के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था। शुरुआती जांच में नशे की हालत में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


गांव निवासी सचिन पाल (30) पुत्र बलखंडी पाल ने मंगलवार रात करीब नौ बजे घर के अंदर कड़ी से रस्सी का फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी होने पर उसके पिता ने यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक रमाकांत शुक्ल ने बताया कि सचिन शराब पीने का आदी था और पहले भी फंदा लगाने का प्रयास कर चुका था। उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। उसका दो साल का एक बेटा है। परिवार में दो भाई हैं जिनमें सचिन छोटा था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें